राजस्थान की स्थिति , विस्तार और भौतिक स्वरूप
राजस्थान की स्थिति , विस्तार और भौतिक स्वरूप
प्रश्न 1 घोड़े की नाल के समान आकृति की पहाड़ियां दक्षिणी पूर्वी पठारी भाग के किस क्षेत्र की विशेषता है -
(अ) पहाड़ी क्षेत्र की
(ब) शाहबाद की उच्च भूमी
(स) झालावाड़ पठार
(द) डग-गंगधार प्रदेश
उत्तर शाहबाद की उच्च भूमी
प्रश्न 2 दक्षिणी पूर्वी पठारी भाग की सबसे ऊंची चोटी है -
(अ) सतुर
(ब) चंदवाड़ी
(स) रामगढ़
(द) खटगड़
उत्तर चंदवाड़ी
प्रश्न 3 राजस्थान में हाड़ौती के पठार का अक्षांशीय विस्तार है -
(अ) 23° 51′ उत्तरी अक्षांश से 25° 20′ उत्तरी अक्षांश
(ब) 23° 51′ दक्षिणी अक्षांश 25° 20′ दक्षिणी अक्षांश
(स) 75° 15′ उत्तरी अक्षांश से 77° 25′ उत्तरी अक्षांश
(द) 75° 15′ दक्षिणी अक्षांश से 77° 25′ दक्षिणी अक्षांश
उत्तर 23° 51′ उत्तरी अक्षांश से 25° 20′ उत्तरी अक्षांश
प्रश्न 4 पूर्वी मैदान को पुनः कितने उपभागों में बांटा गया है -
(अ) दो
(ब) चार
(स) तीन
(द) पांच
उत्तर तीन
प्रश्न 5 पूर्वी-मैदान सम्पूर्ण राज्य के कितने प्रतिशत भू-भाग को घेरे हुए है -
(अ) 23.3 प्रतिशत
(ब) 11.55 प्रतिशत
(स) 9 प्रतिशत
(द) 30 प्रतिशत
उत्तर 23.3 प्रतिशत
प्रश्न 6 पोतवार का पठार किन जिलों में फैला है -
(अ) जयपुर-अलवर
(ब) उदयपुर-राजसमंद
(स) भीलवाड़ा-चौड़गढ़
(द) जालौर-सिरोही
उत्तर जयपुर-अलवर
प्रश्न 7 पीडमांट का मैदान किस जिले में स्थित है .
(अ) जयपुर
(ब) सिरोही
(स) बुंदी
(द) राजसमंद
उत्तर राजसमंद
प्रश्न 8 अरावली की बाबांई चोटी किस जिले में स्थित है -
(अ) भीलवाड़ा
(ब) अजमेर
(स) पाली
(द) जयपुर
उत्तर जयपुर
प्रश्न 9 अरावली की दूसरी ऊंची चोटी सेर समुद्रतल से कितनी ऊंची है -
(अ) 1456 मी.
(ब) 1523 मी.
(स) 1597 मी.
(द) 1681 मी.
उत्तर 1597 मी.
प्रश्न 10 अरावली की खो नामक चोटी कहां स्थित है -
(अ) जयपुर
(ब) अलवर
(स) अजमेर
(द) सिरोही
उत्तर जयपुर
प्रश्न 11 नागौर उच्च भूमि में फ्लोराइड के लिए कौन सी श्रेणी प्रमुख है -
(अ) मकराना श्रेणी
(ब) मांगलोद श्रेणी
(स) जायल श्रेणी
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर जायल श्रेणी
प्रश्न 12 गोठ - मांगलोद जो जिप्सम भंडार एवं खदानों के लिए सुप्रसिद्ध है , किस जिले में स्थित है -
(अ) नागौर
(ब) बीकानेर
(स) बाड़मेर
(द) हनुमानगढ़
उत्तर नागौर
प्रश्न 13 राजस्थान के किन जिलों में रन का बाहुल्य है -
(अ) जैसलमेर, जोधपुर
(ब) राजसमन्द, उदयपुर
(स) बांसवाड़ा, डूंगरपुर
(द) जालौर, सिरोही
उत्तर जैसलमेर, जोधपुर
प्रश्न 14 माइकाशिष्ट नमकीन चट्टानें निम्न में से किस क्षेत्र में सर्वाधिक है -
(अ) हाड़ौती पठार
(ब) नागौर उच्च भूमि
(स) मेवाड़ क्षेत्र
(द) घग्घर का मैदान
उत्तर नागौर उच्च भूमि
प्रश्न 15 पड़िहारा रन क्षेत्र स्थित है -
(अ) शेखावाटी क्षेत्र में
(ब) मेवात क्षेत्र में
(स) मारवाड़ क्षेत्र में
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर शेखावाटी क्षेत्र में
प्रश्न 16 राजस्थान का पंजाब कहलाता है -
(अ) मोहनगढ़
(ब) बालोतरा
(स) सांचोर
(द) सिवाणा
उत्तर सांचोर
पांच नदियों से निर्मित मैदान होने के कारण राजस्थान का पंजाब कहलाता है।
प्रश्न 17 किस जिले में स्थित ग्रेनाइट की पहाड़ियों को ‘गुम्बदाकार या इन्सलबर्ग’ कहा जाता है -
(अ) जालौर
(ब) बाड़मेर
(स) अजमेर
(द) उदयपुर
उत्तर जालौर
View Detail
जसवन्तपुरा की पहाड़ियों की सर्वोच्च ऊंची चोटी डोरा पर्वत 869 मीटर पश्चिम राजस्थान की सर्वोच्च चोटी है।
प्रश्न 18 घग्घर का मैदान अवस्थित है -
(अ) गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में
(ब) झुंझुनू और सिकर जिलों में
(स) जालौर और सिरोही जिलों में
(द) जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में
उत्तर गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में
प्रश्न 19 निम्न में से कौनसा जिला समूह गोड़वार प्रदेश के अन्तर्गत आता है -
(अ) चूरू, सीकर, झुंझुनू
(ब) अलवर, भरतपुर, धौलपुर
(स) पाली, जालौर, सिरोही
(द) बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़
उत्तर पाली, जालौर, सिरोही
प्रश्न 20 पोकरण, बालोतरा व फलौदी के मध्य का चट्टानी मरूस्थल कहलाता है -
(अ) हमादा
(ब) मगरा
(स) रेग
(द) टाड
उत्तर हमादा
प्रश्न 21 बालसन है -
(अ) मरूस्थल में स्थायी झीलें
(ब) वर्षा ऋतु में निर्मित अस्थायी झीलें
(स) अस्थायी झीलों के सूखने से बना मैदान
(द) स्थायी झीलों के सुखने से निर्मित दलदली भूमि
उत्तर अस्थायी झीलों के सूखने से बना मैदान
प्रश्न 22 शब्र काफीज किस प्रकार के बालुका स्तूप हैं -
(अ) पवन की दिशा में बने
(ब) पवन की दिशा के समकोण पर बने
(स) झाड़ियों के सहारे बने
(द) वायु भंवर के कारण बने
उत्तर झाड़ियों के सहारे बने
प्रश्न 23 इर्ग या अर्ग है -
(अ) चट्टानी मरूस्थल
(ब) पथरीला मरूस्थल
(स) बालुका स्तूपों से ढ़का मरूस्थल
(द) कंकड़ युक्त मरूस्थल
उत्तर बालुका स्तूपों से ढ़का मरूस्थल
प्रश्न 24 पश्चिमी रेगिस्तान के अन्तर्गत राजस्थान के कितने जिले आते हैं -
(अ) पांच
(ब) सात
(स) नौ
(द) बारह
उत्तर बारह
प्रश्न 25 भारत में स्थित कुल मरूस्थल का राजस्थान में कितने प्रतिशत है -
(अ) 40 प्रतिशत
(ब) 51 प्रतिशत
(स) 62 प्रतिशत
(द) 85 प्रतिशत
उत्तर 62 प्रतिशत
प्रश्न 26 ‘थार का मरूस्थल’ राजस्थान के किस भाग में है -
(अ) पूर्वी भाग में
(ब) दक्षिणी पूर्वी भाग में
(स) पश्चिमी भाग में
(द) उत्तरी भाग में
उत्तर पश्चिमी भाग में
प्रश्न 27 थार के मरूस्थल का विस्तार है -
(अ) 25º से 30º12′ उत्तरी अक्षांश व 69º30′से 76º45′ पूर्वी देशान्तर
(ब) 23º से 30º12′ उत्तरी अक्षांश व 69º30′ से 70º55′ पूर्वी देशान्तर
(स) 25º से 33º12′ उत्तरी अक्षांश व 76º30′ से 78º45′ पूर्वी देशान्तर
(द) 32º से 37º12′ उत्तरी अक्षांश व 70º30′ से 73º35′ पूर्वी देशान्तर
उत्तर 25º से 30º12′ उत्तरी अक्षांश व 69º30′से 76º45′ पूर्वी देशान्तर
प्रश्न 28 राजस्थान का मरूस्थल किस मरूस्थल का भाग है -
(अ) ग्रेट पेलियोआर्कटिक अफ्रीका मरूस्थल
(ब) मंगोलिया मरुस्थल
(स) गोबी मरुस्थल
(द) अटाकामा मरुस्थल
उत्तर ग्रेट पेलियोआर्कटिक अफ्रीका मरूस्थल
प्रश्न 29 प्रो. वी.सी. मिश्रा ने ‘राजस्थान का भूगोल’ पुस्तक में राजस्थान को कितने भौगोलिक प्रदेशों में विभक्त किया -
(अ) तीन
(ब) चार
(स) पांच
(द) सात
उत्तर सात
प्रश्न 30 सबसे पहले राजस्थान के भौगोलिक प्रदेशों का निर्धारण किसने किया -
(अ) प्रो. वी.सी. मिश्रा
(ब) प्रो. राम लोचन
(स) प्रो. वी.के. तिवारी
(द) प्रो. टी.एस. सक्सेना
उत्तर प्रो. वी.सी. मिश्रा
प्रश्न 31 राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र पाक् ऐतिहासिक काल के किस भाग का अवशेष है -
(अ) गौण्डवाना लैण्ड
(ब) अंगारालैण्ड
(स) टेथिस सागर
(द) न्यूफाउण्डलैण्ड
उत्तर टेथिस सागर
प्रश्न 32 राजस्थ्ज्ञान में विश्व के प्राचीनतम अरावली पर्वत हैं। ये किसके अवशेष हैं -
(अ) गोण्डवाना लैण्ड
(ब) अंगारा लैण्ड
(स) टैथिस लैण्ड
(द) ट्रेसियस लैण्ड
उत्तर गोण्डवाना लैण्ड
प्रश्न 33 देवल/मेवलिया है -
(अ) डुंगरपुर व बांसवाड़ा के मध्य का भाग
(ब) जैसलमेर व जोधपुर के मध्य का भाग
(स) बीकानेर व गंगानगर के मध्य का भाग
(द) चुरू व सीकर के मध्य का भाग
उत्तर डुंगरपुर व बांसवाड़ा के मध्य का भाग
प्रश्न 34 निम्न में से कौनसे जिले राठ क्षेत्र के अन्तर्गत आते हैं -
(अ) अलवर व भरतपुर
(ब) जयपुर व टोंक
(स) जैसलमेर व जोधपुर
(द) बीकानेर व गंगानगर
उत्तर अलवर व भरतपुर
प्रश्न 35 ऊपरमाल राजस्थान के किस भौतिक प्रदेश का हिस्सा है -
(अ) दक्षिणी पर्वतीय
(ब) दक्षिण-पूर्वी पठार
(स) करौली पठार
(द) नागौर पठार
उत्तर दक्षिण-पूर्वी पठार
प्रश्न 36 राजस्थान भू-क्षेत्र अरावली पर्वतमाला की लम्बाई लगभग कितनी है -
(अ) 692 किलोमीटर
(ब) 710 किलोमीटर
(स) 652 किलोमीटर
(द) 550 किलोमीटर
उत्तर 550 किलोमीटर
प्रश्न 37 छप्पन का मैदान स्थित है -
(अ) बांसवाड़ा - कुशलगढ़ के बीच
(ब) बांसवाड़ा - डूंगरपुर के बीच
(स) प्रतापगढ़ - बांसवाड़ा के बीच
(द) चित्तौड़गढ़ - प्रतापगढ़ के बीच
उत्तर प्रतापगढ़ - बांसवाड़ा के बीच
प्रश्न 38 राजस्थान का सबसे ऊंचा पठार है -
(अ) भोराट
(ब) मेसा
(स) उड़िया
(द) लासड़िया
उत्तर उड़िया
प्रश्न 39 राजस्थान भू-क्षेत्र में अरावली पर्वत श्रेणी की कुल लम्बाई है -
(अ) 692 किलोमीटर
(ब) 550 किलोमीटर
(स) 490 किलोमीटर
(द) 1070 किलोमीटर
उत्तर 550 किलोमीटर
प्रश्न 40 निम्न में से कौनसा समतल उच्चमैदान हैरोन महोदय द्वारा ‘तृतीय पेनिप्लेन’ के रूप में पहचाना गया -
(अ) मेवाड़ मैदान
(ब) छप्पन मैदान
(स) मालपुरा-करौली मैदान
(द) बनास मैदान
उत्तर मालपुरा-करौली मैदान
प्रश्न 41 मरूस्थलीकरण के विस्तार से संरक्षण की कौनसी तकनीकी सबसे उपयुक्त है -
(अ) मृदा नमी का संरक्षण
(ब) भूमिगत जल भरण/पुनर्भरण
(स) बालुका स्तूप स्थिरीकरण
(द) वातरोधी वृक्षारोपणपट्टी
उत्तर वातरोधी वृक्षारोपणपट्टी
प्रश्न 42 कर्नल जेम्स टाॅड ने ‘हिन्दू ओलम्पस’ किसे कहा है -
(अ) टाॅडगढ़
(ब) ऊपरमाल का पठारी भाग
(स) माउण्ट आबू
(द) उत्तर – पश्चिमी मरूस्थल
उत्तर माउण्ट आबू
प्रश्न 43 विधान (अ): अरावली पर्वत विश्व के प्राचीनतम पर्वतों में से हैं
तर्क (ब): अरावली पर्वत राजस्थान को दो प्राकृतिक भागों में विभाजित करता है
(अ) अ और ब दोनों अपने आप में सही और ब, अ का सही स्पष्टीकरण है
(ब) अ और ब दोनों अपने आप में सही किन्तु ब, अ का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(स) अ सही है किन्तु ब गलत है
(द) अ गलत है किन्तु ब सही है
उत्तर अ और ब दोनों अपने आप में सही किन्तु ब, अ का सही स्पष्टीकरण नहीं है
प्रश्न 44 कोटा और बुन्दी का क्षेत्र राजस्थान में कहलाता है -
(अ) जांगल
(ब) शेखावाटी
(स) हाड़ोती
(द) वागड़
उत्तर हाड़ोती
प्रश्न 45 प्लाया/टाट किसे कहा जाता है -
(अ) मरूस्थली क्षेत्र में बनने वाली अस्थयी झीलें
(ब) मरूस्थली क्षेत्र में बनने वाले टीले
(स) पूर्वी मैदान में सिंचित क्षेत्र
(द) अरावली का निम्न क्षेत्र
उत्तर मरूस्थली क्षेत्र में बनने वाली अस्थयी झीलें
प्रश्न 46 राजस्थान में अरावली पर्वत श्रृंखला की लम्बाई कितनी है -
(अ) 550 किमी.
(ब) 680 किमी.
(स) 682 किमी.
(द) 692 किमी.
उत्तर 550 किमी.
प्रश्न 47 राजस्थान के किस प्रदेश को बागड़ के नाम से जाना जाता है -
(अ) जयपुर-दौसा
(ब) अजमेर-टोंक
(स) भीलवाड़ा-बूंदी
(द) डूंगरपुर-बांसवाड़ा
उत्तर डूंगरपुर-बांसवाड़ा
प्रश्न 48 मरूस्थल में पाये जाने वाले अर्द्ध चन्द्राकार टीलों को किस नाम से जाना जाता है -
(अ) खड़ीन
(ब) होरी
(स) बरखान
(द) प्लाया
उत्तर बरखान
प्रश्न 49 राजस्थान में विश्व के किस प्राचीनतम भू-भाग के अवशेष पाये जाते हैं -
(अ) अंगारा लैण्ड
(ब) गोण्डवाना लैण्ड
(स) ट्रेसियस लैण्ड
(द) टैथिस लैण्ड
उत्तर गोण्डवाना लैण्ड
प्रश्न 50 ‘भोराट’ कहा जाने वाला पठार किस जिले में स्थित है -
(अ) अलवर
(ब) बारां
(स) जालोर
(द) उदयपुर
उत्तर उदयपुर
प्रश्न 51 राजस्थान के किस जिले में जरगा पर्वत है -
(अ) सिरोही
(ब) उदयपुर
(स) अलवर
(द) जयपुर
उत्तर उदयपुर
प्रश्न 52 देश के 142 डेजर्ट ब्लाक में से राजस्थान में कितने डेजर्ट ब्लाक है -
(अ) 90
(ब) 40
(स) 100
(द) 85
उत्तर 85
प्रश्न 53 मरू विकास कार्यक्रम परियोजना
(अ) केन्द्रीय सरकार की है
(ब) राज्य सरकार की है
(स) गैर-सरकारी संगठनों की है
(द) सार्वजनिक-निजी भागीदारी की है
उत्तर केन्द्रीय सरकार की है
प्रश्न 54 राजस्थान के किस जिले में जरगा पर्वत है -
(अ) सिरोही
(ब) उदयपुर
(स) अलवर
(द) जयपुर
उत्तर उदयपुर
प्रश्न 55 विन्ध्यन क्रम की अराबाला पहाड़ियां राजस्थान के किस/कौन से क्षेत्र में पायी जाती है -
(अ) कोटा - झालावाड़
(ब) बूंदी - सवाई माधोपुर
(स) बांसवाड़ा - डूंगरपुर
(द) उदयपुर - चित्तौड़गढ़
उत्तर बूंदी - सवाई माधोपुर
प्रश्न 56 वृहत सीमा-भ्रंश राजस्थान के किस भाग में स्थित है -
(अ) उत्तर-पूर्वी
(ब) दक्षिण-पूर्वी
(स) उत्तर-पश्चिम
(द) दक्षिण-पश्चिम
उत्तर दक्षिण-पूर्वी
प्रश्न 57 राजस्थान का कौन सा भौतिक विभाग मालवा के पठार का भाग है -
(अ) हाड़ौती का पठार
(ब) चंबल का मैदान
(स) लूनी का मैदान
(द) भोराट का पठार
उत्तर हाड़ौती का पठार
प्रश्न 58 लूनी का उत्तरी क्षेत्र कहलाता है -
(अ) थाली
(ब) धारियन
(स) रोही
(द) मेजा
उत्तर थाली
प्रश्न 59 निम्नलिखित में से कौन से सही सुमेलित है -
अ. घग्घर का मैदान - गंगानगर तथा हनुमानगढ़ जिले
ब. शेखावटी प्रदेश - आंतरिक अपवाह क्षेत्र
स. उदयपुर बेसिन - गिरवा
द. भोराट का पठार - रघुनाथगढ़ शिखर
नीचे दिए कूट से उत्तर चुनिए -
(अ) अ, स एवं द सही है
(ब) अ, ब एवं स सही है
(स) ब, स एवं द सही है
(द) अ, ब एवं द सही है
उत्तर अ, ब एवं स सही है
प्रश्न 60 मालपुरा-करौली मैदान भाग है -
(अ) माही बेसिन का
(ब) बाणगंगा बेसिन का
(स) चम्बल बेसिन का
(द) बनास बेसिन का
उत्तर बनास बेसिन का
प्रश्न 61 झालावाड़ से बीकानेर की ओर सीधी रेखा में यात्रा करते हुए आप निम्न में से किस प्रकार के भौतिक स्वरूपों के क्रम का अवलोकन करेंग -
(अ) भोराट पठार, हाड़ौती पठार, मध्य अरावली
(ब) मध्य माही मैदान, बनास, बेसिन, बांगड़
(स) विन्ध्यन कगार, बनास बेसिन, भोराट पठार
(द) हाड़ौती पठार, बनास बेसिन, मध्य अरावली
उत्तर हाड़ौती पठार, बनास बेसिन, मध्य अरावली
प्रश्न 62 निम्नलिखित में से कौन सा सर्वोच्च शिखर है -
(अ) रोजा भाकर
(ब) इसराना भाकर
(स) झारोला पहाड़
(द) तारागढ़
उत्तर तारागढ़
प्रश्न 63 राजस्थान के निम्न में से किस जिले में सेवण घास उगायी जाती है -
(अ) बीकानेर में
(ब) बाड़मेर में
(स) जोधपुर में
(द) जैसलमेर में
उत्तर जैसलमेर में
प्रश्न 64 राजस्थान राज्य में कुल क्षेत्रफल में रेगिस्तानी क्षेत्र का प्रतिशत बताइये -
(अ) 40 प्रतिशत
(ब) 61 प्रतिशत
(स) 33 प्रतिशत
(द) 52 प्रतिशत
उत्तर 61 प्रतिशत
प्रश्न 65 राजस्थान में बार-बार अकाल क्यों पड़ते हैं ? निम्न में से कौन-सा कारण यहां प्रासंगिक नहीं है -
(अ) बारिश की कमी
(ब) फसलों का गलत प्रारूप
(स) मृदा अपरदन
(द) जल प्रबन्धन की कमी
उत्तर फसलों का गलत प्रारूप
प्रश्न 66 गोगुन्दा व कुम्भलगढ़ के मध्य कौन-सा पठार स्थित है -
(अ) उड़िया
(ब) आबू
(स) मेसा
(द) भोराट
उत्तर भोराट
प्रश्न 67 राजस्थान का दक्षिणी-पूर्वी पठार जाना जाता है -
(अ) लसाडिया
(ब) उड़िया
(स) भोराट
(द) हाड़ोती
उत्तर हाड़ोती
प्रश्न 68 राजस्थान का कौनसा भौतिक विभाग थार मरूस्थल का भाग है -
(अ) माही बेसिन
(ब) लूनी बेसिन
(स) बनास बेसिन
(द) चम्बल बेसिन
उत्तर लूनी बेसिन
प्रश्न 69 ‘सूखा संभावित क्षेत्र कार्यक्रम’ किस वित्तीय वर्ष में प्रारंभ हुआ था -
(अ) 1974-75
(ब) 1980-81
(स) 1985-86
(द) 1990-91
उत्तर 1974-75
प्रश्न 70 कौन-सा भौतिक प्रदेश राजस्थान की जीवनरेखा कहा जाता है -
(अ) अर्द्ध शुष्क मरूस्थल
(ब) अरावली पहाड़ियां
(स) हाड़ौती पठार
(द) पूर्वी मैदान
उत्तर अरावली पहाड़ियां
प्रश्न 71 निम्न में से किस स्थान को ‘राजस्थान का वर्कोयास्क’ कहा जाता है -
(अ) माउन्ट आबू
(ब) चूरू
(स) फतेहपुर
(द) उदयपुर
उत्तर माउन्ट आबू
रूस का वर्कोयास्क इस बात के लिए ही चर्चित है कि यहां ठंड के मौसम में तापमान गजब तरीके से नीचे जाता है। यहां गर्मी और सर्दी के तापमान में अच्छा खासा अतंर होता है।
प्रश्न 72 राजस्थान के जिले जो न्यूनतम भूकम्प सम्भावित क्षेत्र में है, वे हैं -
(अ) श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़
(ब) अलवर व झुंझुनू
(स) अलवर व भरतपुर
(द) भरतपुर व सीकर
उत्तर श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़
प्रश्न 73 राजस्थान का निम्न में से कौनसा जिला है, जिसमें अरावली पहाड़ियों का विस्तार नहीं है -
(अ) जालौर
(ब) सीकर
(स) अलवर
(द) झुंझुनू
उत्तर जालौर
प्रश्न 74 राजस्थान के कितने जिलों को ‘मरू जिला’ बोला जाता है -
(अ) 12
(ब) 13
(स) 14
(द) 15
उत्तर 12
प्रश्न 75 रास्थान में सूखा संभावित क्षेत्र कार्यक्रम (डी.पी.ए.पी.) ........ जिलों में चलरहा है -
(अ) 10
(ब) 12
(स) 13
(द) 15
उत्तर 13
प्रश्न 76 ‘केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान’ कहां स्थित है -
(अ) जोधपुर
(ब) बीकानेर
(स) जैसलमेर
(द) बाड़मेर
उत्तर बीकानेर
प्रश्न 77 गोडवार प्रदेश राजस्थान के किस वृहत् भू-आकृतिक विभाग का हिस्सा है -
(अ) पश्चिम शुष्क प्रदेश
(ब) पूर्व मैदान प्रदेश
(स) अरावली प्रदेश
(द) पठार प्रदेश
उत्तर पश्चिम शुष्क प्रदेश
प्रश्न 78 तारागढ़ पर्वत चोटी अरावली के निम्नलिखित प्रदेशों में से किसका भाग है -
(अ) उत्तरी
(ब) दक्षिणी
(स) मध्य
(द) पूर्वी
उत्तर मध्य
प्रश्न 79 सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिये तथा उत्तर का चयन नीचे दिये गये कूट से कीजिये -
सूची-1(अरावली के शिखर) सूची-2(ऊंचाई मीटर में)
1. अचलगढ़ अ. 920
2. तारागढ़ ब. 792
3. खौ स. 1380
4. भैराच द. 873
कूट - 1, 2, 3, 4
(अ) स, अ, ब, द
(ब) स, द, अ, ब
(स) द, स, अ, ब
(द) द, ब, स, अ
उत्तर स, द, अ, ब
प्रश्न 80 मरू विकास कार्यक्रम(डी.डी.पी.) लागू किया गया -
(अ) 1985-86 में
(ब) 1977-78 में
(स) 1974-75 में
(द) 1966-67 में
उत्तर 1977-78 में
Comments
Post a Comment