Vanyjiv abhyarany वन और वन्यजीव अभयारण्य
वन्य जीव अभ्यारण्
प्रश्न 1 राजस्थान के वन्यजीव अभयारण्यों का दक्षिण से उत्तर की ओर सही क्रम पहचानिए -
(अ) जमवा रामगढ़ – सवाई मानसिंह – जवाहर सागर – भैसरोड़गढ़
(ब) जमवा रामगढ़ – जवाहर सागर – भैसरोड़गढ़ – सवाई मानसिंह
(स) सवाई मानसिंह – जमवा रामगढ़ – भैसरोड़गढ़ – जवाहर सागर
(द) भैसरोड़गढ़ – जवाहर सागर – सवाई मानसिंह – जमवा रामगढ़
उत्तर भैसरोड़गढ़ – जवाहर सागर – सवाई मानसिंह – जमवा रामगढ़
प्रश्न 2 राजस्थान में कितने मृगवन हैं -
(अ) 5
(ब) 3
(स) 4
(द) 7
उत्तर 7
प्रश्न 3 राजस्थान में काले हिरण के लिए प्रसिद्ध अभयारण्य है -
(अ) गजनेर
(ब) शेरगढ़
(स) तालछापर
(द) जयसमन्द
उत्तर तालछापर
प्रश्न 4 राजस्थान में निम्न में से किस स्थान पर ‘उड़न गिलहरी’ पाई जाती है -
(अ) मुंकदरा पहाड़ियाँ
(ब) रणथम्भौर टाइगर रिजर्व
(स) सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य
(द) सरिस्का टाइगर रिजर्व
उत्तर सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य
प्रश्न 5 बन्सधारा पहाड़ी कौनसे अभयारण्य में स्थित है -
(अ) बन्द बारेठा अभयारण्य
(ब) शेरगढ़ अभयारण्य
(स) सज्जनगढ़ अभयारण्य
(द) माउंट आबू अभयारण्य
उत्तर सज्जनगढ़ अभयारण्य
प्रश्न 6 ‘राष्ट्रीय मरू उद्यान’ (राजस्थान) को किस नाम से भी जाना जाता है -
(अ) टाइगर पार्क
(ब) जीवाश्म पार्क
(स) घास-क्षेत्र पार्क
(द) वन्यजीव पार्क
उत्तर जीवाश्म पार्क
प्रश्न 7 निम्नांकित में से कौनसा राष्ट्रीय पार्क/वन्यजीव अभयारण्य सबसे बड़ा है -
(अ) केलादेवी अभयारण्य
(ब) कुम्भलगढ़ अभयारण्य
(स) सरिस्का अभयारण्य
(द) फूलवारी की नाल अभयारण्य
उत्तर केलादेवी अभयारण्य
प्रश्न 8 कौनसे राष्ट्रीय उद्यान/वन्यजीव अभयारण्य में ‘जोगी महल’ स्थित है -
(अ) वन विहार अभयारण्य
(ब) सरिस्का अभयारण्य
(स) रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
(द) केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
प्रश्न 9 इम्पीरियल सेन्डग्राउज(बटबट) के लिए कौनसा अभयारण्य प्रसिद्ध है -
(अ) रामसागर अभयारण्य(धौलपुर)
(ब) जवाहर सागर अभयारण्य(कोटा)
(स) जमुआ रामगढ़ अभयारण्य(जयपुर)
(द) गजनेर अभयारण्य(बीकानेर)
उत्तर गजनेर अभयारण्य(बीकानेर)
प्रश्न 10 अलवर जिले का स्थान जो प्रोजेक्ट टाइगर योजना में सम्मिलित किया गया है -
(अ) सिली सेड
(ब) सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
(स) राजमहल
(द)
उत्तर सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
प्रश्न 11 ‘साइबेरियन सारस’ के लिये प्रसिद्ध पक्षी विहार -
(अ) खींचन
(ब) केवलादेव घना
(स) चित्तौड़
(द) रणथम्भोर
उत्तर केवलादेव घना
प्रश्न 12 सरिस्का एवं रणथम्भौर निम्न में से किन जानवरों के लिए संरक्षित हैं -
(अ) सिंह
(ब) हिरण
(स) बाघ
(द) भालू
उत्तर बाघ
प्रश्न 13 कौन सा युग्म गलत है -
संरक्षित क्षेत्र - जिले
(अ) रामगढ़ विषधारी - बूंदी
(ब) केसरबाग - धौलपुर
(स) बस्सी - जयपुर
(द) सवाई मानसिंह - सवाई माधोपुर
उत्तर बस्सी - जयपुर
प्रश्न 14 राजस्थान सरकार ने किस वर्ष में राजस्थान जैव विविधता नियम (राजस्थान बाॅयोलोजीकल डायवर्सिटी रूल्स) बनाया -
(अ) 1994
(ब) 2002
(स) 2010
(द) 2015
उत्तर 2010
प्रश्न 15 सज्जनगढ़ बायोलाॅजीकल पार्क राजस्थान के कौन से जिले में अवस्थित है -
(अ) जयपुर
(ब) उदयपुर
(स) अजमेर
(द) जोधपुर
उत्तर उदयपुर
प्रश्न 16 हाल ही में वन विभाग राजस्थान ने गोडावण के अंडे सेने की कृत्रिम विधि हेतु निम्न में से जिस संस्था से सहयोग करार किया है -
(अ) वाइल्डलाइफ इन्स्टीट्यूट आॅफ इंडिया, देहरादून
(ब) बाॅम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, मुंबई
(स) बर्ड कन्जर्वेशन सोसायटी, नई दिल्ली
(द) वल्र्डवाइड फंड फाॅर नेचर, स्विट्जरलैण्ड
उत्तर वाइल्डलाइफ इन्स्टीट्यूट आॅफ इंडिया, देहरादून
प्रश्न 17 कैलादेवी अभयारण्य राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
(अ) सवाई माधोपुर
(ब) भरतपुर
(स) धौलपुर
(द) दौसा
उत्तर सवाई माधोपुर
प्रश्न 18 सूची-1 को सूची-2 के साथ सुमेलित करें और नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन करें -
सूची-1(वन्य जीव अभयारण) सूची-2(जिले)
1. ताल छापर अ. चुरू
2. शेरगढ़ ब. कोटा
3. फुलवारी की नाल स. उदयपुर
4. बन्द बारेठा द. भरतपुर
कूट - 1, 2, 3, 4
(अ) अ, ब, स, द
(ब) द, स, ब, अ
(स) स, द, अ, ब
(द) ब, स, द, अ
उत्तर अ, ब, स, द
प्रश्न 19 हरे कबूतर राजस्थान में किस अभयारण्य में पाये जाते हैं -
(अ) बन्द बारेठा
(ब) केवलादेव
(स) नाहरगढ़
(द) सरिस्का
उत्तर सरिस्का
प्रश्न 20 पानी के पक्षियों के लिए कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है -
(अ) उदयपुर
(ब) माउन्ट आबू
(स) भरतपुर
(द) जयपुर
उत्तर भरतपुर
प्रश्न 21 कौन-से वन्य जीव अभ्यारण्य में संकटापन्न उड़न गिलहरियां मिलती हैं -
(अ) वन विहार
(ब) सीतामाता
(स) राष्ट्रीय मरू उद्यान
(द) नाहरगढ़
उत्तर सीतामाता
प्रश्न 22 ‘वन्य जीव’ को समवर्ती सूची का विषय कब बनाया गया -
(अ) 1996
(ब) 1985
(स) 1976
(द) 1945
उत्तर 1976
1976 के 42वें संविधान संशोधन द्वारा ‘वन्य जीव’ विषय को समवर्ती सूची का विषय बनाया गया। पूर्व में यह राज्य सूची का विषय था।
प्रश्न 23 अभयारण्य जिसमें होकर मानसी-वाकल नदी गुजरती है, वह है -
(अ) कैलादेवी अभयारण्य
(ब) फुलवारी की नाल अभयारण्य
(स) नाहरगढ़ अभयारण्य
(द) केसरबाग अभयारण्य
उत्तर फुलवारी की नाल अभयारण्य
प्रश्न 24 निम्न को सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिये गये कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए -
1. पक्षी अभ्यारण्य अ. केवलादेव
2. बाघ परियोजना ब. रणथम्भौर
3. कृष्ण मृग अभयारण्य स. तालछापर
4. उड़न गिलहरी द. सीतामाता
कूट - 1, 2, 3, 4
(अ) द, स, ब, अ
(ब) अ, ब, द, स
(स) अ, ब, स, द
(द) स, द, ब, अ
उत्तर अ, ब, स, द
प्रश्न 25 राजस्थान में प्रोजेक्ट टाइगर का आरंभ निम्नलिखित में से किस वन्यजीव क्षेत्र से किया गया था -
(अ) सरिस्का
(ब) रणथम्भोर
(स) केवलादेव
(द) मुकुंदरा हिल्स
उत्तर रणथम्भोर
प्रश्न 26 राजस्थान में भालूओं का पहला संरक्षित क्षेत्र कौनसा है -
(अ) सुन्धामाता संरक्षित क्षेत्र
(ब) शाकम्भरी संरक्षित क्षेत्र
(स) गोथेलान संरक्षित क्षेत्र
(द) रोटू संरक्षित क्षेत्र
उत्तर सुन्धामाता संरक्षित क्षेत्र
प्रश्न 27 भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 को राजस्थान में किस वर्ष लागू किया गया -
(अ) 1972
(ब) 1974
(स) 1973
(द) 1975
उत्तर 1973
प्रश्न 28 राजस्थान का पहला ‘बीयर रेस्क्यू सेंटर’ कहां है -
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) उदयपुर
(द) बीकानेर
उत्तर जयपुर
प्रश्न 29 ‘हीरामन तोता’ निम्न में से किस उद्यान में देखा जा सकता है -
(अ) केवला देव
(ब) मुकंदरा हिल्स
(स) रणथम्भौर
(द) राष्ट्रीय मरू उद्यान
उत्तर मुकंदरा हिल्स
प्रश्न 30 ‘केसरबाग वन्यजीव अभयारण्य’ राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है -
(अ) अलवर
(ब) धौलपुर
(स) अजमेर
(द) दौसा
उत्तर धौलपुर
प्रश्न 31 रामसर कन्वेंशन के अनुसार निम्न में से कौन सा अभयारण्य ‘वैटलैंड(नम भूमि)’ के रूप में चयनित किया गया -
(अ) केवलादेव(घाना)
(ब) सरिस्का
(स) जयसमंद
(द) शेरगढ़
उत्तर केवलादेव(घाना)
प्रश्न 32 निम्नलिखित में से कौन-सा एक अभयारण्य राजस्थान में नहीं है -
(अ) फूलवाड़ी नाल
(ब) टाड़गढ़-रावली
(स) सुण्डामाता
(द) केलादेवी
उत्तर सुण्डामाता
प्रश्न 33 दर्रा वन्य जीव अभयारण्य किस जिले में स्थित है -
(अ) बारां
(ब) कोटा
(स) बूंदी
(द) झालावाड़
उत्तर कोटा
प्रश्न 34 निम्नलिखित में से कौन-सा वन्यजीव अभयारण्य धौलपुर में स्थित है -
(अ) सरिस्का
(ब) केसरबाग
(स) सज्जनगढ़
(द) दर्रा
उत्तर केसरबाग
प्रश्न 35 रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य कौन-से जिले में स्थित है -
(अ) उदयपुर
(ब) कोटा
(स) बूंदी
(द) सिरोही
उत्तर बूंदी
प्रश्न 36 बस्सी वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है -
(अ) टोंक
(ब) जयपुर
(स) चित्तौड़गढ़
(द) जालौर
उत्तर चित्तौड़गढ़
प्रश्न 37 टाॅडगढ़ रावली वन्यजीव अभ्यारण्य राजस्थान के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में स्थित है -
(अ) अजमेर-जयपुर-सीकर
(ब) अजमेर-जयपुर-पाली
(स) अजमेर-पाली-राजसमन्द
(द) अजमेर-उदयपुर-सिरोही
उत्तर अजमेर-पाली-राजसमन्द
प्रश्न 38 निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए तथा सही कूटों का चुनाव कीजिये -
सूची-1 सूची-2
अ. ताल छापर अभयारण्य 1. मगरमच्छ
ब. राष्ट्रीय चम्बल अभयारण 2. साइबेरियन क्रेन
स. सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य 3. कृष्ण मृग
द. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान 4. बाघ
कूट अ, ब, स, द
(अ) 3, 1, 4, 2
(ब) 3, 2, 4, 1
(स) 3, 4, 1, 2
(द) 3, 4, 2, 1
उत्तर 3, 1, 4, 2
प्रश्न 39 राजस्थान के प्रथम जैविक उद्यान का नाम बताइए -
(अ) नाहरगढ़
(ब) शेरगढ़
(स) आकल
(द) वन विहार
उत्तर नाहरगढ़
प्रश्न 40 जमवा रामगढ़ अभयारण्य राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
(अ) उदयपुर
(ब) जयपुर
(स) झालावाड़
(द) हनुमानगढ़
उत्तर जयपुर
प्रश्न 41 राजस्थान का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौनसा है -
(अ) रणथम्भौर
(ब) सरिस्का
(स) केवलादेव
(द) जयसमन्द
उत्तर रणथम्भौर
प्रश्न 42 इको डवलपमेंट प्रोजेक्ट किस अभयारण्य में चलाया गया -
(अ) सरिस्का
(ब) रणथम्भौर
(स) सज्जनगढ़
(द) सीतामाता
उत्तर रणथम्भौर
प्रश्न 43 हरे गर्दन के तोते किस अभयारण्य की विशेषता है -
(अ) सरिस्का
(ब) रणम्भौर
(स) केवलादेव
(द) तालछापर
उत्तर सरिस्का
प्रश्न 44 मुकन्दरा हिल्स नेशनल पार्क किसका परिवर्तित नाम है -
(अ) जवाहर सागर
(ब) राजीव गांधी नेशनल पार्क
(स) इन्दिरा गांधी नेशनल पार्क
(द) धावाडोली
उत्तर राजीव गांधी नेशनल पार्क
प्रश्न 45 ‘रामसर’ कन्र्वेशन द्वारा राजस्थान में ‘नम भूमि’ घोषित हुआ है -
(अ) केवलादेव पक्षी अभयारण्य
(ब) सांभर झील
(स) सरिस्का बाघ संरक्षित स्थल
(द) अ और ब दोनों
उत्तर अ और ब दोनों
प्रश्न 46 ऐंचा नामक घास किस अभयारण्य में पाई जाती है -
(अ) सरिस्का
(ब) तालछापर
(स) केवलादेव
(द) मरू उद्यान
उत्तर केवलादेव
प्रश्न 47 ‘पाइथन पाॅइंट’ पर अजगर किस अभयारण्य की विशेषता है -
(अ) सरिस्का
(ब) केवलादेव
(स) रणथम्भौर
(द) सज्जनगढ़
उत्तर केवलादेव
प्रश्न 48 लंगूरों के लिए प्रसिद्ध अभयारण्य है -
(अ) जमवारामगढ़
(ब) गजनेर
(स) जवाहर सागर
(द) जयसमंद
उत्तर जमवारामगढ़
प्रश्न 49 क्षेत्रफल की से राज्य का सबसे बड़ा अभयारण्य है -
(अ) रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
(ब) सीतामाता अभयारण्य
(स) दर्रा अभयारण्य
(द) राष्ट्रीय मरू उद्यान
उत्तर राष्ट्रीय मरू उद्यान
प्रश्न 50 ‘औदिया’ क्या है -
(अ) एक प्रवासी पक्षी
(ब) झीलों के किनारे बने विश्रामगृह
(स) अभयारण्यों में अवलोकन स्तम्भ
(द) सदाबहार वनों का वृक्ष
उत्तर अभयारण्यों में अवलोकन स्तम्भ
प्रश्न 51 इनमे से कौनसा अभयारण धौलपुर जिले में नहीं है -
(अ) केशरबाग
(ब) रामसागर
(स) वनविहार
(द) शेरगढ़
उत्तर शेरगढ़
प्रश्न 52 ‘राजस्थान वन एवं जैव विविधता परियोजना’ किसकी सहायता से प्रारम्भ की गई -
(अ) स्वीडन
(ब) विश्व बैंक
(स) जापान
(द) फ्रांस
उत्तर जापान
जापान के आर्थिक सहयोग से राजस्थान के 18 जिलों में अप्रैल, 2003 से ‘राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना’ आरम्भ की गई। इसका द्वितीय चरण जायका के सहयोग से वर्ष 2011-12 में प्रारम्भ हुआ।
प्रश्न 53 जंगली मुर्गे कौनसे अभयारण्यों में मिलते हैं -
(अ) आबू व कुम्भलगढ़
(ब) आबू व जयसमन्द
(स) सीतामाता व सरिस्का
(द) सीतामाता व कुम्भलगढ़
उत्तर आबू व कुम्भलगढ़
प्रश्न 54 राजस्थान के किस अभयारण्य को ‘यूनेस्को’ द्वारा ’विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थान’ के रूप में घोषित किया गया है -
(अ) रणथम्भौर
(ब) सरिस्का
(स) केवलादेव
(द) माउण्ट आबू
उत्तर केवलादेव
यह भरतपुर में है इसे घाना पक्षी बिहार भी कहते हैं। यह पक्षी का स्वर्ग भी कहलाता है। केवलादेव अभयारण्य को 1956 में अभयारण्य घोषित किया गया। 1981 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला और 1985 में इसे यूनेस्को ने ‘विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची’ में डाला।
प्रश्न 55 निम्नलिखित में से कौन सा कार्य वन्य जीव एवं जैव-विविधता संरक्षण में बाधक है -
(अ) वनोन्मूलन करना
(ब) वनरोपण करना
(स) अभयारण्यों की स्थापना करना
(द) राष्ट्रीय उद्यानों की स्थापना करना
उत्तर वनोन्मूलन करना
प्रश्न 56 राजस्थान का सबसे नवीनतम वन्य जीव अभ्यारण कौन सा है -
(अ) चंबल घड़ीयाल अभयारण्य
(ब) बीसलपुर वन्यजीव अभ्यारण
(स) रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभ्यारण
(द) केसरबाग वन्यजीव अभ्यारण
उत्तर बीसलपुर वन्यजीव अभ्यारण
प्रश्न 57 ताल छापर की तर्ज पर किस जिले में चिंकारा अभ्यारण्य बनेगा -
(अ) जोधपुर
(ब) झुंझुनूं
(स) जयपुर
(द) बीकानेर
उत्तर झुंझुनूं
झुंझुनूं जिले के बीड़ क्षेत्र को अब चूरू जिले के ताल छापर के कृष्ण मृग अभयारण्य की तर्ज पर चिंकारा अभयारण्य के रूप में विकसित किया जाएगा। एक हजार हैक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फैले इस बीड़ में बड़ी संख्या में पीलू वाले जाळ की भरमार है। इस कारण यह पहले से ही कई प्रजातियों के वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास है। अब इसे एक अभयारण्य के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। इसमें चिंकारा को बढ़ावा दिया जाएगा। इस क्षेत्र में चिंकारा बड़ी संख्या में हैं।
प्रश्न 58 राजस्थान में निम्न में से किस स्थान पर ‘उड़न गिलहरी’ पाई जाती है -
(अ) मुकंदरा पहाड़ियां
(ब) रणथम्भौर टाइगर रिजर्व
(स) सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य
(द) सरिस्का टाइगर रिजर्व
उत्तर सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य
प्रश्न 59 राष्ट्रीय मरू उद्यान किन जिलों में फेला हुआ है -
(अ) जैसलमेर-बाडमेर
(ब) जैसलमेर-बीकानेर
(स) जोधपुर-जैसलमेर
(द) जोधपुर-बाडमेर
उत्तर जैसलमेर-बाडमेर
प्रश्न 60 राजस्थान में हर साल सर्दियों में विभिन्न प्रकार के प्रवासी पक्षी आते हैं। कुरजां पक्षी (डेमोसिल क्रेन) कहां बहुत संख्या में पहुंचते हैं -
(अ) खींचन
(ब) उदयपुर
(स) अजमेर
(द) सांभर झील
उत्तर खींचन
प्रश्न 61 भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम किस वर्ष में लागू किया गया था -
(अ) 1962 ई.
(ब) 1970 ई.
(स) 1982 ई.
(द) 1972 ई.
उत्तर 1972 ई.
प्रश्न 62 वन्य जीव अभ्यारण के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
1. कुम्भलगढ़ वन्य जीव अभ्यारण उदयपुर राजसमंद एवं पाली जिलों में है।
2. फुलवारी की नाल वन्य जीव अभ्यारण्य उदयपुर जिले में है।
3. टाटगढ़ राओली वन्य जीव अभ्यारण अजमेर, पाली एवं राजसमंद जिलें में है।
4. सीतामाता वन्य जीव अभ्यारण भीलवाडा व कोटा जिले में है।
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) 1, 3 और 4
(ब) 2, 3 और 4
(स) 1, 2 और 3
(द) 1, 2 और 4
उत्तर 1, 2 और 3
प्रश्न 63 राजस्थान के किस जिले में राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य है -
(अ) भरतपुर
(ब) अलवर
(स) जयपुर
(द) सवाईमाधोपुर
उत्तर भरतपुर
प्रश्न 64 राष्ट्रीय मरू उद्यान को किस नाम से जाना जाता है -
(अ) जीवाश्म पार्क
(ब) घास-क्षेत्र पार्क
(स) वनस्पति पार्क
(द) वन्य-जीव उद्यान
उत्तर जीवाश्म पार्क
प्रश्न 65 मानसी वाकल और सोम नदियां किस वन्यजीव अभ्यारण से गुजरती है -
(अ) सज्जनगढ़
(ब) कुंभलगढ़
(स) फुलवारी की नाल
(द) माउण्ट आबू
उत्तर फुलवारी की नाल
प्रश्न 66 निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
क. तालछापर अभ्यारण्य एक काली मृदा का क्षेत्र है।
ख. राज्य में गांगेय मैदान में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर में स्थित है। इस उद्यान का सम्पूर्ण क्षेत्र मैदान है।
ग. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर ‘विश्व धरोहर’ से गौरवन्वित है।
(अ) केवल ख एवं ग सही है।
(ब) केवल क एवं ख सही है।
(स) केवल ख सही है।
(द) केवल क सही है।
उत्तर केवल ख एवं ग सही है।
प्रश्न 67 शेरगढ़ वन्य जीव क्षेत्र निम्नांकित में से किस जिले में स्थित है -
(अ) बारां
(ब) उदयपुर
(स) जयपुर
(द) बीकानेर
उत्तर बारां
प्रश्न 68 राष्ट्रीय मरू उद्यान, जैसलमेर की स्थापना कब हुई -
(अ) 1882
(ब) 1090
(स) 1991
(द) 1981
उत्तर 1981
प्रश्न 69 कौन सा सुमेलित नहीं है -
अभयारण्य - स्थिति(जिला)
(अ) केलादेवी - करौली
(ब) ताल छापर - चूरू
(स) राम सागर वन विहार - धौलपुर
(द) टाड़गढ़ रावली - भीलवाड़ा
उत्तर टाड़गढ़ रावली - भीलवाड़ा
प्रश्न 70 ‘इण्डिया इको डेवलपमेन्ट कार्यक्रम’ कौन से राष्ट्रीय उद्यान/वन्यजीव अभयारण्य में क्रियान्वित किया गया -
(अ) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
(ब) रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
(स) कुम्भलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य
(द) सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य
उत्तर रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
Comments
Post a Comment