हवा महल, जंतर मंतर जयपुर
हवामहल जयपुर
हवामहल भारतीय राज्य राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक राजसी महल है जिसका निर्माण 1799 ईस्वी में महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा करवाया था । तथा हवा महल का वास्तुकार लालचंद उस्ता था ।
यह एक पांच मंजिला इमारत है जो इस प्रकार है सबसे नीचे वाली शरद मंदिर, रतन मंदिर, विचित्र मंदिर, सूर्य/ प्रकाश मंदिर, हवा मंदिर अंतिम इमारत है जो सबसे ऊपर है।
महल में 953 नक्काशीदार झरोखे हैं इमारत का डिजाइन इस्लामिक मुगल वास्तुकला के साथ हिंदू राजपूत वास्तुकला का एक उत्कृष्ट मिश्रण को दर्शाता है बताया जाता है कि महाराज सवाई प्रताप सिंह के कृष्ण के बड़े भगत थे इनकी भक्ति महल के ढांचे के डिजाइन से प्रतीत होती है जो एकदम भगवान कृष्ण के मुख के समान दिखता है।
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर ( पिंकसिटी ) मे आपका हार्दिक स्वागत है
आज हम राजस्थान की राजधानी जयपुर की संपूर्ण विरासत महल,मंदिर,बाग,बगीचे एवं किलो लों के बारे में अध्यन करेंगे
राजस्थान की राजधानी जयपुर को गुलाबी नगरी भी कहा जाता है क्योंकि रामसिंह द्वितीय द्वारा प्रिंस अल्बर्ट के आगमन के उपलक्ष्य में जयपुर में सभी इमारतों को गुलाबी गेरुआ रंग से रंगवाया था ।
कछवाह वंश के महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा जयपुर की स्थापना 18 नवंबर 1727 को की गई थी तथा जयपुर के वास्तुकार श्री विद्याधर भट्टाचार्य थे।
जंतर मंतर वेधशाला -
जंतर मंतर का निर्माण जयपुर शहर की स्थापना से पूर्व 1734 ईस्वी में करवाया गया था सवाई जयसिंह द्वारा बनाए गए इस वेधशला का अंतरराष्ट्रीय महत्व है इसका निर्माण समय की जानकारी सूर्योदय व सूर्यास्त तथा नक्षत्रों की जानकारी प्राप्त करने के लिए करवाया गया था देश में सबसे पहली वैद्य साला दिल्ली में बनवाई गई थी इसके बाद उज्जैन,बनारस,मथुरा में वैद्यसाला बनवाई।
जयपुर की वेधशाला सबसे विशाल तथा विख्यात है
सवाई जयसिंह द्वारा सबसे पहली वैद्यसाला दिल्ली में बनवाई गई थी।
Q. 1 विश्व का सबसे बड़ा चांदी का पत्र कहां रखा हुआ है?
A बीगोद भीलवाड़ा
B खेतड़ी झुंझुनू
C सिटी पैलेस जयपुर
D गणेश्वर सीकर
Q. 2 जयपुर का वह प्रसिद्ध स्मारक जिसकी द्वितीय शताब्दी 1999 मनाई गई?
A हवा महल
B जल महल
C अल्बर्ट हॉल
D इनमें से कोई नहीं
Q. 3 आमेर का प्राचीन नाम क्या था?
A छतरपुर
B अंबिकापुर
C अमरावती
D अम्बावती
E B व D दोनों
Q.4 हवा महल का निर्माण किसने करवाया था?
A सवाई जयसिंह
B सवाई राम सिंह
C सवाई प्रताप सिंह
Dमाधो सिंह
Q. 5 राजस्थान में प्रथम आकाशवाणी केंद्र की स्थापना कहां की गई थी?
A अजमेर
B कोटा
C उदयपुर
D जयपुर
Q. 6 जंतर मंतर वेद शालाओं का निर्माण किसने करवाया था?
A सवाई जयसिंह
B सवाई राम सिंह
C सवाई प्रताप सिंह
D माधो सिंह
Q. 7 मौर्य सभ्यता के प्रमाण किस स्थान पर उपलब्ध है?
A कोटा
B जयपुर- बेराठ
C चित्तौड़
D बीकानेर
Q. 8 हवा महल की कौन सी मंजिल का नाम विचित्र महल है?
A दूसरी मंजिल
B तीसरी मंजिल
C चौथी मंजिल
D पाँचवी मंजिल
Q. 9 विश्व भर्ती विकलांगों को कृत्रिम पैर प्रदान करने वाले जयपुर फुट हॉस्पिटल की स्थापना किसने की थी?
A सवाई जयसिंह
B सवाई राम सिंह
C पीके शेट्टी
D इनमें से कोई नहीं
Q.10 जयपुर की स्थापना कब की गई?
A 18 नवंबर 1727
B 18 नवंबर 1728
C 18 नवंबर 1729
D 18 नवंबर 1726


Comments
Post a Comment